फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Payment of paddy reaching the accounts on time

किसानों के खातों में समय से पहुंच रहा है धान का भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Payment of paddy reaching the accounts on time
कैथल/पूंडरी। करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने वीरवार को जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर धान खरीद को लेकर पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में धान का भुगतान सीधा किसानों के खातों तय समय अवधि में पहुंच रहा है। इस व्यवस्था से किसान खुश हैं। इस बार धान की अच्छी कीमत किसानों को मिल रही है। इसके साथ-साथ मंडियों में सुचारू रूप से धान की खरीद व उठान का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया के लिए पूर्व में ही मंडियों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई थी, जो समूची खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से चला रहे हैं। उन्होंने धान खरीद एजेसिंयों के अधिकारियों को कहा कि मंडियों में इसी प्रकार खरीद होते ही उठान का कार्य चलता रहे ताकि आगे भी किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

उन्होंने अतिरिक्त मंडी कैथल में किसानों व मजदूरों के लिए चलाई जा रही कैंटीन के बारे में भी फीड बैक ली और कहा कि स्वयं सहायता समूह व मार्केट कमेटी द्वारा मुहैया करवाए जा रहे भोजन से यहां आने वाले किसानों व मजदूरों को सुविधा मिल रही है। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, एमडी शुगर मिल ब्रहम प्रकाश, डीएफएससी प्रमोद कुमार, हेफेड डीएम सुरेश कुमार, डीएमईओ अभिनव वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed