फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paving the way for construction of Critical Care Unit

Kaithal News: क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for construction of Critical Care Unit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में बनाए जाने वाले क्रिटिकल केयर निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। पिछले साल दिसंबर महीने में ही इस यूनिट निर्माण के सैंपल पास हो चुके हैं। मिट्टी के सैंपल पास होने के बाद इसके नक्शा बनाने का काम अब शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि पहले जगह के मुद्दे पर असमंजस की स्थिति बनी रही पर बाद में तय हुआ कि इस यूनिट को नागरिक अस्पताल में ही बनाया जाएगा। दरअसल, इस यूनिट के निर्माण के बाद जिले के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इस क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए वर्ष 2022 में अनुमति मिली थी। पहले तो इस यूनिट का निर्माण पुराने अस्पताल में बनाने की तैयारी की गई थी, लेकिन जगह की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू से अधिक मिलेंगी सुविधाएं ः क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को जल्द इलाज मिलेगा। उन्हें चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई भेजे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हादसे में घायलों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। इस स्थिति में उनकी जान बचेगी। इस सेंटर में अलग से डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और क्रिटिकल केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।


क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना है। अभी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई थी। अब सरकार ने इसे अनुमति मिल चुकी है। इसकी जगह का चयन होने के बाद अब नक्शा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी इसका बजट भी बाद में जारी किया जाएगा। -डॉ. रेनू चावला, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed