फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers suffer due to lack of buses

Kaithal News: बसों की कमी से यात्री परेशान

Sun, 19 Apr 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers suffer due to lack of buses
कैथल। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर इन दिनों बसों की कमी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में भी बढ़ती यात्री संख्या के मुकाबले पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर कैथल से कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, असंध, हिसार, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दबाव ज्यादा बना हुआ है। बसों के रुकते ही यात्रियों की भीड़ अचानक उमड़ पड़ती है, जिससे धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का माहौल बन जाता है।
विज्ञापन

कई बार सीट को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी तक हो जाती है। बस अड्डे पर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन बसों की कमी के कारण हर वाहन में जरूरत से ज्यादा भीड़ हो रही है। कैथल डिपो को यात्रियों की संख्या के अनुसार 70 के करीब बसों की जरूरत है। यात्री सुरेश ने कहा कि कुरुक्षेत्र रूट पर बसें कम हैं, एक बस निकल जाने के बाद दूसरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। बसों की संख्या डिपो में बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों को आने- जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन



बाॅक्स-------------
राजेंद्र ने बताया कि कई बार जल्दी पहुंचने के लिए बस स्टैंड से पहले ही चौक पर खड़े होना पड़ता है, लेकिन वहां भी भीड़ इतनी होती है कि चढ़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स------------
यात्री कमल ने कहा कि सुबह के समय ऑफिस जाने वालों की संख्या ज्यादा होती है, लेकिन बसें उतनी नहीं मिलतीं, जिससे देरी हो जाती है। इस कारण पूरा दिन खराब हो जाता है।

अनिल ने बताया कि कई बार सीट नहीं मिलती तो खड़े होकर सफर करना पड़ता है, जो बुजुर्गों और महिलाओं के लिए काफी परेशानी भरा होता है। प्रशासन को अधिक बसों का इंतजाम करना चाहिए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।


वर्जन
कैथल डिपो के जीएम कमलजीत चहल ने बताया कि सभी प्रमुख रूटों पर बसों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। लंबी दूरी के रूटों पर फेरे आवश्यकतानुसार बढ़ाए जा रहे हैं और भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed