{"_id":"684b2f17cda33915fa0b1811","slug":"passengers-increasing-in-ac-buses-going-to-delhi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668799-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली जाने वाली एसी बसों में बढ़ रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली जाने वाली एसी बसों में बढ़ रहे यात्री
Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्मी के मौसम में दिल्ली जाने वाली एसी बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करनाल डिपो की कैथल से दिल्ली के लिए चलाई जा रही दो वातानुकूलित (एचवी एसी) बसों में अब पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। पहले जहां इन बसों में प्रतिदिन 30 से 35 यात्री होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 50 से अधिक पहुंच गई है।
बसों का संचालन और सुविधाएं ः इन दोनों बसों में से एक सुबह 9:20 बजे और दूसरी 10:30 बजे कैथल से दिल्ली के लिए रवाना होती है। प्रत्येक बस में 48 सीटें हैं, जिनमें दोनों तरफ दो-दो सीटों की व्यवस्था है। ये एसी बसें बीएस-6 मॉडल की हैं, जिनमें अत्याधुनिक हीटिंग वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) सिस्टम लगा है। इससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिल रही है, वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी इनके संचालन में दिक्कत नहीं आती।
लंबे सफर को बना रहीं आरामदायक
गर्मी के इस मौसम में कैथल से करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ये बसें बेहद राहतदायक सिद्ध हो रही हैं। खासकर नौकरीपेशा लोगों को सुबह समय पर अपने कार्यस्थल पहुंचने में सुविधा हो रही है। यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल रही है, जिससे इन बसों की लोकप्रियता बढ़ी है।
विज्ञापन
करनाल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि दिल्ली रूट पर चलने वाली ये बसें यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान कर रही हैं। यातायात प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने बताया कि कैथल डिपो की ओर से 10 एसी बसों की मांग की गई थी, जिनमें से फिलहाल चार को मंजूरी मिल सकती है।
कैथल डिपो को जल्द मिलेंगी चार एसी बसें
कैथल डिपो को भी जल्द ही चार नई एसी बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव के बाद इन बसों की मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन बसों के आने के बाद कैथल से जयपुर और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों के लिए एसी बस सेवा शुरू की जा सकती है।
n
वर्तमान में कैथल डिपो के पास कुल 186 बसें हैं, और चार नई एसी बसों के जुड़ने से यह संख्या 190 तक पहुंच जाएगी।