फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers do not get ticket facility at the new railway station

Kaithal News: नए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिलती टिकट की सुविधा

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Passengers do not get ticket facility at the new railway station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नया कैथल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकटें नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण यात्रियों को मजबूरन ही बे-टिकट यात्रा करनी पड़ती है। इस समस्या पर रेलवे के अधिकारियों का ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रेलवे की इस लापरवाही के कारण रेलवे को ही प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।

रेल यात्रियों का आरोप है कि यहां पर ट्रेनों के आवागमन के समय ट्रेन की खिड़की अधिकतर समय बंद रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ठेका प्रथा के अनुसार टिकट बिक्री केंद्र बनाया था, लेकिन अब यह बंद हो चुका है। यहां पर टिकट की खिड़की पूरी तरह से बंद है। इसके साथ ही स्टेशन पर कई अन्य समस्याएं भी ज्यों की त्यों बनी है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शौचालय तक भी व्यवस्था काफी खराब है। यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

स्थायी कर्मचारी हो नियुक्त

नया कैथल रेलवे स्टेशन रेल यात्रियों सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान समय में यहां पर टिकट नहीं मिल रही है। यहां पर यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करनी पड़ती है। यहां पर टिकट के लिए रेलवे की ओर से स्थायी कर्मचारी नियुक्त किया जाए, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट मिल पाए। -कर्मचंद, पदाधिकारी, रेल यात्री कल्याण समिति, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय की हालत खस्ता

सुबह के समय ट्रेन से कुरुक्षेत्र में नौकरी करने के लिए जाती हूं। इसके बाद शाम 7ः30 बजे की ट्रेन में वापस कैथल आती हूं। यहां पर महिला के लिए शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे यहां पर महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है। सफाई के भी कोई खास प्रबंध नहीं है। इस कारण भी यात्री परेशान हैं। ऐसे ही हालात यहां पिछले काफी समय से बने हुए हैं। -रीतू रानी, कैथल।

सुबह व शाम आधे घंटे के लिए खोला जाता है टिकट कांउटर

ऐसा नहीं है कि नया कैथल रेलवे स्टेशन पर टिकट नहीं मिल रही। दिन के समय यहां पर न तो कोई ट्रेन गुजरती है और न ही कोई स्टॉपेज ट्रेन का रहता है। इसके चलते सुबह व शाम के समय करीब आधे घंटे तक इस टिकट कांउटर को खोला जाता है। यदि नहीं खोला जा रहा तो इसका कारण जाना जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

- विनोद कुमार, टिकट वितरण प्रभारी, कैथल व कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed