फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Party's foundation day celebrated by hoisting flag in Sewan, Cheeka

Kaithal News: सीवन, चीका में झंडा फहराकर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Party's foundation day celebrated by hoisting flag in Sewan, Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/गुहला-चीका। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

सीवन में भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलता है। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कृष्णा, नरेश प्रजापति, प्रवीन सैनी, भूरा सैनी, अमित कुमार, बलजीत सिंह, विशाल, अमित मेहता, जीत, अजय सैनी व अन्य उपस्थित रहे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने भी अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मुंजाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम मुंजाल, बाबू कैथल, हरदीप राठी, राजीव, मोनू, आशु, राजीव, प्रवीन रसूलपुर, रवि राठी, संजीव, मोनी, अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री विश्वकर्मा मंदिर चीका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया। युवा मंडल अध्यक्ष अमित जिंदल ने कहा कि 1980 में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा देखते ही देखते कई पड़ाव व मंजिल तय कर चुकी है। कभी दो सांसदों वाली यह पार्टी आज की तारीख में देश की प्रथम पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता पतंजलि जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर उर्फ लीला, इंद्रमोहन मित्तल, विक्की आर्य, शशिपाल, जयभगवान, शीशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed