फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Participation is necessary in building a strong democracy: ADC

Kaithal News: सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सहभागिता जरूरी ः एडीसी

Fri, 05 Apr 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Participation is necessary in building a strong democracy: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड स्थित गांव टीक के नजदीक चल रहे महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान एवं रक्तदान शिविर लगाया। इस कार्यक्रम में एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी जया श्रद्धा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।

चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है। जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए रक्त की जरूरत होती है, उसी प्रकार लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूत के लिए अधिक से अधिक मतदान की जरूरत होती है। जो भी युवक व युवती 18 वर्ष (एक जनवरी 2024 के तहत) की दहलीज पार कर चुके हैं वो अभी भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता शपथ दिलाकर युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करके लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गतिविधियों आगामी 25 मई तक चलेंगी। युवतियों में बनी यह धारणा बिल्कुल गलत है कि वे शादी के बाद ही वोट बनवाएंगी, जबकि वोट आसानी से ट्रांसफर हो जाता है। संविधान में सभी को वोट का समान रूप से अधिकार दिया गया है। मतदान के दिन हमें वोट डालने जरूर जाना चाहिए ताकि एक अच्छा उम्मीदवार चुनकर हम देश को दे सकें। इसलिए 18 व 19 वर्ष के ऐसे युवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूचियों में दर्ज नही है, वे सभी आगामी 26 अप्रैल तक अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए ऑफलाइन एवं https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।


एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी सी जया श्रद्धा ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed