फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parents heaved a sigh of relief when Russia withdrew

रूस के पीछे हटने की खबर से अभिभावकों ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Parents heaved a sigh of relief when Russia withdrew
कैथल। रूस-यूक्रेन विवाद के बीच बुधवार को कुछ राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि रूस की सेना कुछ क्षेत्रों में पीछे हटी है। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। कैथल सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए हैं। उनकी ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधाएं न मिलने के कारण बच्चे स्वदेश वापस नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक गुरदेव सिंह और निशान सिंह ने कहा कि यूक्रेन में हरियाणा से बड़ी संख्या में बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने गए हैं। पहले तो भारतीय दूतावास की ओर से यूक्रेन छोड़ने जैसी कोई एडवायजरी जारी नहीं की गई थी। मंगलवार को ही एक एडवाइजरी जारी हुई, जिसमें भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसी बीच मंगलवार देर शाम तक खबर आई कि रूस की सेना कुछ क्षेत्रों में पीछे हटी है। इसके कारण उनकी चिंता कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र में जो विश्वविद्यालय हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को लेकर चिंता ज्यादा थीं। शेष इलाकों में चिंताएं नहीं हैं। अब युद्ध टलने की संभावनाओं के बीच अभिभावकों और बच्चों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार तक जो स्थिति बनी हुई थी, उसमें वापसी का टिकट नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में परिजनों को इस बात की चिंता थी कि युद्ध होने की स्थिति में वहां से बच्चे कैसे निकल पाएंगे। अभिभावकों ने कहा कि वे लगातार अपने बच्चों के संपर्क में हैं और उनकी निर्बाध रूप से कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed