{"_id":"616488fe8ebc3e60757d7e80","slug":"parents-demonstrated-outside-private-school-over-arbitrary-fees-kaithal-news-knl86206798","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने मनमानी फीस वसूलने के आरोप में निजी स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने मनमानी फीस वसूलने के आरोप में निजी स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड रोड स्थित एक निजी स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने मनमानी फीस वसूलने के आरोप में रोष प्रकट किया। अभिभावक मुकुल, हैप्पी, सुमन और राकेश गर्ग ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इन अभिभावकों ने कहा कि पिछले वर्ष से स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की केवल ट्यूशन फीस ही ली गई थी, लेकिन इस बार दाखिला फीस की मांग भी की जा रही है। जो गलत है। इनका कहना है कि कोर्ट के आदेशों के तहत स्कूल द्वारा दाखिला फीस नहीं ली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी निजी स्कूल उनसे मनमानी फीस मांग रहा है, जबकि नियमों के अनुसार केवल ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है। उप प्रधानाचार्य से बातचीत हुई है। उप प्रधानाचार्य भी दाखिला फीस मांग रही है। वह दाखिला फीस नहीं देंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि निजी स्कूल द्वारा दाखिला फीस मांगने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जैसे ही कोई लिखित में शिकायत मिलेगी तो फीस को लेकर जांच की जाएगी।