{"_id":"692f36473767638154039d97","slug":"pankaj-won-gold-in-state-level-boxing-kaithal-news-c-245-1-kht1007-141567-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में पंकज ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में पंकज ने जीता स्वर्ण
Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
02 ढांड 01 स्वर्ण पदक हासिल करते हुए पंकज।
- फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदाधिकारी।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के छात्र पंकज ने गुुरूग्राम में आयोजित हरियाणा राज्य मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय और गांव का नाम रौशन किया। कॉलेज में पहुंचने पर पंकज का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रोत्साहनकारी मुक्केबाज का सम्मान पंकज के और महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पंकज पहले भी जिला, राज्य और विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई बार विजेता रह चुका है और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का गौरव बढ़ाता रहा है।
प्राचार्य ने यह भी कहा कि खेल मैदान में उसकी निपुणता, अनुशासन और मेहनत जितनी सराहनीय है, उतना ही उसका व्यवहार भी आदर्श विद्यार्थी का है। उसकी उपलब्धि मेहनत का परिणाम है।