फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panic spread due to rumor of attack in Azimgarh police station

Kaithal News: अजीमगढ़ पुलिस चौकी में हमले की अफवाह से फैली खलबली

Mon, 07 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panic spread due to rumor of attack in Azimgarh police station

विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी







कैथल। जिले में पंजाब बॉर्डर से सटी अजीमगढ़ पुलिस चौकी में रविवार ग्रेनेड हमले की अफवाह से खलबली फैल गई। पहले तो इस सूचना से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। जांच के बाद यह सूचना सही नहीं मिली तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।स



गौरतलब है कि रविवार सुबह के समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें बब्बर खालसा ग्रुप ने सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज सुबह करीब चार बजे हरियाणा की जीनगढ़ चौकी में जो ग्रेनेड हमला हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं... इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा।”
विज्ञापन




इस पोस्ट के वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब के पटियाला के एसपी योगेश शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, कैथल पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी चौकी का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि चौकी में ग्रेनेड हमले की सूचना अफवाह है। उन्होंने बताया कि चौकी पर कोई ग्रेनेड हमला नहीं हुआ है और क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस तरह के भ्रामक संदेशों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की गहन जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह देश की एकता और शांति को भंग करने की साजिश हो सकती है। बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अफवाह के बाद पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है।

महमूदपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने अफवाह पर कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। कोई ग्रेनेड हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयं मौके पर जाकर जांच की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रामक संदेशों की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।







ग्रेनेड अटैक करने की पूरी पोस्ट में यह था लिखा-







पोस्ट में कहा, पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा, नहीं किया जाएगा बर्खास्त







कथित तौर पर खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार को भी धमकी भरे शब्दों में कहा गया है- दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं।







खालिस्तानी संगठन की ओर से की गई पोस्ट में लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह... आज सुबह करीब 4 बजे जीनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड अटैक हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैप्पी पाशियां, गोपी नवांशहरिया और मनू अगवान लेते हैं।



पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा



आगे लिखा, जितनी देर सरकार सिखों के साथ जुल्म करने से नहीं हटेगी और परिवारों को परेशान करने से नहीं हटेगी, उतनी देर ये हमले जारी रहेंगे। पटियाला और नाभा के थानों की तरह पूरे पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा है, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। सिखों को गुलामी का एहसास कर लेना चाहिए और तुम्हारे गले में गुलामी के तख्ते नहीं डाले जाएंगे। बाकी हमारी तरफ से ऐलान है कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं, बहुत जल्दी मिलते हैं। #जंग जारी है।



पोस्ट करने वाला हरप्रीत सिंह, जिसे ‘हैप्पी पासियां’ के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी नागरिक है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ जुड़ा है। उस पर सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप है, जिसे पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ ‘रिंदा’ के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।








हैप्पी पासियां अमृतसर के अजनाला के गांव पासियां का रहने वाला है। आतंकी अर्श डल्ला की कनाडा में गिरफ्तारी की चर्चा के बाद एक दम से पासियां एक्टिव हुआ और पंजाब के थानों में ग्रेनेड हमले का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक पंजाब में कुल 12 ग्रेनेड हमले और एक आईईडी हमले की कोशिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed