फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

आठवीं पास की तो मिल सकती है गांव की सरपंची

Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
panchyat-election-news
पंचायतीराज अधिनियम में किए गए संशोधन का सकारात्मक असर दिखना शुरू हो गया है। महिलाओं ने अब चौधर के लिए जनप्रतिनिधि की योग्यता पूरी करने के लिए दोबारा पढ़ाई करनी शुरू कर दी है। बेगपुर गांव की नवनिर्वाचित पंच निर्मला देवी सरपंच पद की शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के लिए अब आठवीं कक्षा देने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने के बाद प्रथम चरण में कैथल खंड के बेगपुर गांव में सरपंच पद की योग्यता कोई भी प्रत्याशी पूरी नहीं कर पाया। बेगपुर गांव में सरपंच पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


इस समुदाय की रीना पुत्री मंगत 10वीं पास होने के बावजूद अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकी, क्योंकि वह निर्धारित आयु 21 वर्ष की शर्त पूरी नहीं कर पाई। रीना ने गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला से पांचवीं कक्षा पास करने के बाद दसवीं तक की पढ़ाई गुमथला स्थित विद्यालय सेे की है। रीना अब ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण गांव में सरपंच पद के लिए गांव में भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए रीना को भी उम्मीदवार बनाने की सोच रहे हैं। इसी गांव में अनुसूचित जाति महिला पंच चुनी गई निर्मला देवी अब सरपंच पद की योग्यता पूर्ण करने के लिए आठवीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है। यदि निर्मला देवी अगले चुनाव तक आठवीं कक्षा पास करके निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी कर लेती है तो ग्रामीण उन्हें भी सरपंच पद का उम्मीदवार बना सकते हैं।  

बेगपुर गांव की नवनिर्वाचित पंच निर्मला देवी अब सरपंच पद की आठवीं कक्षा की शैक्षणिक योग्यता को पूर्ण करने के लिए मार्च माह में होने वाली आठवीं कक्षा की परीक्षा तैयारी कर रही है। निर्मला देवी सातवीं कक्षा पास होने की वजह से सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र नहीं भर पाई थी।


इस गांव में सरपंच पद के लिए किसी भी महिला द्वारा सभी योग्यताएं पूर्ण न करने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नही किया था। निर्मला देवी ने चौधर की खातिर अब दोबारा पढ़ाई का रूख किया है। उन्होंने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed