{"_id":"57e818124f1c1bc704573fd5","slug":"panchyat-election-7-members-peacefully-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक संपन्न हुए जिले में पंचायत के 7 सदस्यों के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक संपन्न हुए जिले में पंचायत के 7 सदस्यों के चुनाव
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
वोटिंग करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में रविवार को खाली सीटों पर हुए पंचायतों के पंच पद के लिए 7 वार्डों में चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। वोटिंग के बाद गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए गए।
सुबह से ही संबंधित गांवों में बूथों पर वोटरों की कतारें लग गई थीं। दिन में दोपहर बारह बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। इसके बाद निर्धारित अवधि में वोटिंग हुई। बाद में मौके पर ही गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया गया।
चुनाव के लिए लगाए गए थे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश रविप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कैथल व कलायत के उप मंडलाधीशों को अपने-अपने उपमंडल में कानून व्यवस्था के लिए ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया था। जिलाधीश द्वारा नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों में गांव नरड़ में तहसीलदार विकास सिंह, नौच में सीवन के नायब तहसीलदार सुरेश, गांव प्यौदा व तितरम में राजौंद के नायब तहसीलदार भजन दास, गांव टीक में ढांड के नायब तहसीलदार नवनीत सिंह, गांव चूहड़माजरा में पूंडरी के नायब तहसीलदार प्रकाश चंद, गांव कैलरम में कलायत के तहसीलदार चंद्रमोहन शामिल थे।