फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panchayat was unanimously formed in village Sautha for four decades

चार दशक से गांव सौथा में बनती रही सर्वसम्मति से पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayat was unanimously formed in village Sautha for four decades
कैथल। पंचायत चुनावों का बिगुल बजने के बाद चुनावी रण में भावी पंच व सरपंच कूद चुके हैं। वहीं, कई ऐसे गांव भी है जहां पर सर्वसम्मति से पंचायतें बन रही है। खंड सीवन के गांव सौथा में भी पिछले 40 साल से लगातार गांव सौथा में सर्वसम्मति से पंचायत बन रही है। इसके बावजूद गांव में विकास की बात नहीं बनी है। गांव में पीने के पानी की समस्या सबसे अधिक है। गांव 1988 में पीने की पाइपलाइन बदलने का प्रस्ताव डाला गया। 34 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। गौरतलब है गांव की आबादी 2460 है जबकि 1480 मतदाता हैं। ये चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

1966 में ही हुआ था गांव सौथा की पंचायत का गठन
गांव के पूर्व सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के गठन के दौरान 1966 में ही गांव सौथा की पंचायत का गठन किया था। गठन के समय सौथा पंचायत में सौथा-हरनौला दो गांवों में मतदाता शामिल थे। यह 1992 में अलग हुई। इस समय गांव में पानी निकासी, तालाब, सामुदायिक केंद्र निर्माण सहित अन्य कई विकास से जुड़े मुद्दे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव में वर्ष 2005 में पहली बार चुनाव हुए थे। इसके बाद से यहां पर ग्रामीणों ने यहां पर चुनाव होना शुरू हुए थे। उम्मीद थी कि यहां पर विकास कार्य होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। गांव में नई पंचायत अच्छे कार्य करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण महेंद्र राणा ने कहा कि गांव में सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की है। यहां पर पिछले करीब 30 साल से पीने के पानी की नई पाइप लाइन तक नहीं बिछ पाई है। ऐसे में यहां पर यह सबसे बड़ी समस्या है।

ग्रामीण सर्वजीत सिंह ने बताया कि गांव में कुछ गलियां तो बना दी गई है, लेकिन अधिकतर गलिया कच्ची हैं। जिस कारण बरसात के मौसम में अधिक परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है। यदि विकास कार्य सही ढंग से करवाएं जाएं तो गांव का सुधार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed