फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panchas accused Sarpanch of corruption

Kaithal News: पंचों ने सरपंच पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sat, 23 Dec 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Panchas accused Sarpanch of corruption
गुहला-चीका। उपमंडल गुहला के थेह बनेड़ा गांव के पंचों और ग्रामीणों ने बीडीपीओ गुहला को लिखित शिकायत देकर गांव के सरपंच पर भ्रष्टाचार और विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। बीडीपीओ ने शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव के पंच बिट्टू राम, बलजिंद्र सिंह, राजिंद्र कौर, सुनीता रानी, सर्वजीत कौर व ग्रामीण दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, स्वर्ण सिंह, निर्मल सिंह, लाभ सिंह, मलकीत सिंह, मेजर सिंह एवं चरण सिंह ने शुक्रवार को बीडीपीओ गुहला राजबीर सिंह से मिलकर गांव के सरपंच रामपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव की पंचायत बने एक साल का समय हो गया है लेकिन सरपंच ने एक साल में ग्राम सभा की एक भी बैठक नहीं बुलाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच रामपाल ने गांव के तालाब व नालों की सफाई व स्ट्रीट लाइटों के लिए आई राशि को अभी तक खर्च नहीं किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास से गुजरने वाली हांसी बुटाना नहर की पटरी पर लगी ईंटों को भी सरपंच ने उखड़वाकर कर अपने प्रयोग में लगा दिया है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया गांव थेह बनेड़ा के लिए एक ट्यूबवेल मंजूर हुआ था लेकिन सरपंच इसे गांव में न लगवाकर अपनी निजी जगह पर लगवाना चाहता है, जोकि गलत है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ से सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर गांव थेह बनेड़ा के सरपंच रामपाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक द्वेष से की गई शिकायत बताया है। सरपंच रामपाल ने कहा कि अभी तक ग्राम सभा की 10 से अधिक बैठक हो चुकी हैं और विकास कार्यों के सभी एजेंडे ग्राम सभा की बैठकों में डाले गए है। टयूबवेल जिस जगह के लिए मंजूर हुआ है उसी जगह पर लगाया जाएगा। सरकार की तरफ से आए एक-एक पैसा गांव के विकास पर खर्च किया गया है। बीडीपीओ राजबीर सिंह ने कहा कि गांव थेह बनेड़ा के कुछ पंचों व ग्रामीणों की तरफ से सरपंच के खिलाफ शिकायत आई है। जल्द ही मामले की जांच करवा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed