फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Palak and Khwahish got first place in poetry

Kaithal News: कविता में पलक और ख्वाहिश को पहला स्थान

Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Palak and Khwahish got first place in poetry

विज्ञापन
कलायत। शिक्षा भारती एजुकेशन सोसाइटी की ओर से संचालित शिक्षा विद्या निकेतन में मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह बिढाण और उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद कविता, नृत्य, गीत और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। कविता वाचन में दसवीं की पलक और 11वीं की ख्वाहिश ने पहला स्थान पाया। आठवीं की खुशी दूसरे स्थान पर रही। सातवीं की रितु और 10वीं की आरती को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में 10वीं की माफी ने पहला स्थान प्राप्त किया। नौवीं की सलोनी दूसरे और दसवीं की शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह बिढाण ने मातृ सम्मान पर विचार रखे। संवाद

मां होती है पहली गुरु : गुलाब

कलायत। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सजूमा में मातृ-दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। छात्राओं ने कविता, नाटक, भाषण और नृत्य के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया। सभी बच्चियों ने मंच पर अपनी भावनाएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक गुलाब सिंह ने कहा कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता। मां पहली गुरु होती है जो हमें चलना, बोलना, लिखना और पढऩा सिखाती है। मां का कर्ज कोई नहीं चुका सकता। कार्यक्रम का संचालन मोहिनी शर्मा ने किया। श्वेता बिंदलिश, आरती शर्मा, बीना देवी, अनीता रानी, कमलेश, पूनम और चौकीदार ओमप्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


प्रस्तुतियों से मन मोहा, अतिथियों को सम्मान

कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा रहे। स्कूल के प्राचार्य मिस्टर पंकज गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शाइनिंग स्टार से 12वीं कक्षा की छात्रा वंशिका ने अपने भाषण से मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नर्सरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भी अपने नृत्य और कविता से दर्शकों का दिल जीत लिया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने अपनी कविता से मातृ दिवस के महत्व को दर्शाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed