फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pagoda echoed with the cheers of Bol Bam

Kaithal News: बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pagoda echoed with the cheers of Bol Bam
कैथल। सावन के पहले सोमवार को शिवालय बम बोले के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। बारिश के बीच दिनभर श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए उनका जलाभिषेक करते रहे। सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में भगवान शिव के जयकारों ने भक्तिमय माहौल बना दिया।
विज्ञापन


सुबह चार बजे ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। सुबह पांच बजे जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। सुबह छह बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगने लगी और दिनभर श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर जलाभिषेक किया। शहर के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हनुमान वाटिका मंदिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा शास्त्री ने कहा कि सावन माह लगने से पहले ही मंदिरों को सजा दिया गया था। पूरे सावन माह में सुबह के समय श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करने के पहुंचते हैं। इस बार दो सावन होने के कारण श्रद्धालु भी दो माह तक सुबह के समय भगवान शिव पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


उधर, राजौंद में आचार्य पंडित राम भगत हरित ने बताया कि सावन में सोमवार के व्रत रखने का अधिक फल मिलता है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलायत में अनेक स्थानों पर महाकांत का दूध के अलावा गन्ने के रस, सरसों के तेल से भी अभिषेक करवाया गया। पंडित विशाल शांडिल्य ने कहा कि सावन सोमवार व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से की जाती है। इनको मनचाहे जीवनसाथी की कामना होती है, वे सावन सोमवार व्रत रखते हैं। सावन का पहला सोमवार बुधादित्य योग में मनाया गया। भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed