फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy theft from businessman's mill...

Kaithal News: करनाल में 30 को सिख बनाएंगे चुनावी रूपरेखा

Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Paddy theft from businessman's mill...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य जगदीश सिंह झींडा गुट के सदस्यों ने सोमवार को बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सिखों के हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की गई है। जानकारी दी गई कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए करनाल में 30 मार्च को सिख समाज की राज्य स्तरीय बैठक होगी।

बैठक में जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई थी। कहा कि अब लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले ही सिख समाज की ओर से एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की ओर सोमवार को बैठक की गई है। इसमें चर्चा की गई कि सिख समाज के लोगों को बैठक में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं। यदि नहीं लेना तो किस पार्टी का समर्थन किया जाना है। इस पर भी विचार किया गया है।
विज्ञापन


इस 11 सदस्यीय कमेटी में सात और सदस्य जोड़कर 18 सदस्यीय कमेटी बनाया गया है। अब इसको लेकर पांच सदस्यीय अनुशासन कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ दो प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान में दो माह से अधिक का समय बाकी है। बैठक में फैसला लिया गया कि पहले सिख बाहुल्य जिलों में जाकर विचार विमर्श किया जाएगा कि समाज चुनाव में हिस्सा ले या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमेटी में जोगा सिंह, जसबीर, हसमन प्रीत सिंह, जगदीश सिंह झींडा, अवतार सिंह चक्कू, हरचरण सिंह, मनजीत सिंह, मलकीत सिंह, जगदेव सिंह व रविंद्र को शामिल किया। जबकि बलदेव सिंह बल्ली व दलजीत सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है।


पंचकूला से 21 को करेंगे राय जानने की शुरुआत

20 मार्च को पंचकूला, 21 मार्च को यमुनानगर, 22 को अंबाला, 23 को कुरुक्षेत्र, 24 को करनाल व पानीपत, 25 को कैथल व जींद और 26 मार्च को फतेहाबाद सिरसा में पहुंचकर सिखों की राय जानी जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को करनाल में पूरे प्रदेश के सिखों की एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि चुनाव लड़ा जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed