फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy seeds have to be bought at double the price

Kaithal News: दोगुने दामों पर खरीदना पड़ रहा धान का बीज

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy seeds have to be bought at double the price
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को पूंडरी कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें किसानों के हवाले से आरोप लगाए गए अधिकारियों की मिलीभगत से दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कहा कि दोगुने दामोंं पर धान का बीज खरीदना किसानों की मजबूरी है। साथ ही इस पर लगाम न लगाने पर आंदोलन की चेेतावनी भी दी।

बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबडी व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बलवान पाई ने शिरकत की। बैठक के बाद भाकियू सदस्यों ने कहा कि किसान धान के 7501 बीज को पाने को दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी कार्यालय में आराम फरमा रहे हैं। पूरे जिले में किसानों को धान का बीज नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। यदि बीज मिल भी रहा है तो
विज्ञापन


दो से तीन गुणा दाम पर मिल रहा है और वो भी लाइनों में लगकर केवल एक थैली मिलती है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि विभाग की दुकानदारों के साथ मिलीभगत है। तभी दुकानदार किसानों से बिना किसी डर भय के मनमाने द3ाम वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैथल जिले में किसानों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 500 रुपये प्रति किलो ग्राम मिला, जबकि इस बार एक हजार से बारह सौ रुपये प्रति किलो ग्राम तक भी नहीं मिल रहा है। दोगुने दामों पर भी किसानों को बीज नहीं मिलना। किस बात की ओर इशारा कर रहा है।

किसानों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द ही किसानों को उचित दामों पर बीज उपलब्ध नहीं करवाया गया तो किसान कृषि विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।


वहीं, यूनियन के प्रचार मंत्री करतारा पाई ने कहा कि सरकार किसानों के साथ किए गए सभी वायदों से मुकर गई है और किसानों के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाई। किसानों को न तो अपनी फसलों का समर्थन मूल्य मिल रहा है और न ही उन्हें खाद, बीज और दवाइयां उचित दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वो किसानों के लिए अच्छी क्वालिटी की बीज सरकारी बीज केंद्रों पर उपलब्ध करवाए और जहर मुक्त कीटनाशक दवाइयां भी उपलब्ध करवाए, ताकि खेती किसी भी तरह से घाटे का सौदा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed