फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy only paddy...Farmers and commission agents fed up with traffic jams in the markets

Kaithal News: धान ही धान...मंडियों में जाम से किसान-आढ़ती आजिज

Sun, 20 Oct 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Paddy only paddy...Farmers and commission agents fed up with traffic jams in the markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की तीनों मंडियों में अभी भी जाम की स्थिति बनी है। ऐसे में किसानों व आढ़तियों को परेशानी होती है। वहीं, अब जल्द ही 1121 व मुच्छल धान की आवक भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब अगले एक सप्ताह में इस किस्म के धान की आवक शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक पूरे जिले में 15 लाख से अधिक एमटी की धान की आवक हो चुकी है।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि गत दिवस तक जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर छह लाख 62 हजार 181 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन लाख 47 हजार 64 एमटी, हैफेड ने एक लाख 44 हजार 112 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 53 हजार 631 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही चार लाख 29 हजार 779 एमटी धान की उठान भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में आठ हजार 900 एमटी, बाबा लदाना मंडी में तीन हजार 737 एमटी, भागल मंडी में तीन हजार 509 एमटी, ढांड एक लाख 898 एमटी, गुहला चीका में दो लाख 52 हजार 77 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में आठ हजार 860, नई अनाज मंडी कैथल में 69 हजार 51 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 70 हजार 313 एमटी, कलायत मंडी में नौ हजार 49 एमटी, कौल में आठ हजार 168 एमटी खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाई मंडी में आठ हजार 981 एमटी, पूंडरी में 59 हजार 450 एमटी, राजौंद में सात हजार 300 एमटी, रामथली में 27 हजार 190 एमटी, सीवन मंडी में 24 हजार 698 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई है। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed