फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy crop drying up without irrigation

सिंचाई बिन सूख रही धान की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop drying up without irrigation
बारिश में देरी, सूखी नहरें और महंगे डीजल ने किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। सिंचाई पानी उपलब्ध न हो पाने के कारण धान की फसल सूखे की मार झेल रही है। भीषण गर्मी के बीच चल रही लू ने कृषि क्षेत्र पर संकट के बादलों को ज्यादा गहरा कर दिया है।
विज्ञापन

किसान मामू राम, सोमपाल राणा, कृष्ण राणा, मोनू, किरणपाल और अशोक ने बताया कि सिंचाई के पानी की जरूरत पूरी न होने के कारण धान के साथ-साथ पशु चारा नष्ट हो रहा है। जिस कृषि रकबे में भूमिगत जल कृषि योग्य है उनको जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही। डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। नहर और माइनर सूखे हैं। ऐसे में केवल इंद्रदेव की दया दृष्टि पर खेतीबाड़ी निर्भर होकर रह गई है। किसान फसल पैदा करने के लिए पसीना तो बहा सकता है। श्रम के पसीने से खेतों की सिंचाई संभव नहीं।
विज्ञापन

बरसात में देरी और नहरों में पानी की कमी के कारण सबसे ज्यादा संकट के बादल उन किसानों पर छाए हैं जो ठेके की भूमि पर कृषि करते हैं। ठेके के दाम प्रति एकड़ 45 हजार से 50 हजार रुपये हैं। यदि समय पर बरसात न हो तो किसान को आय की बजाय घाटे का सामना करना पड़ता है। इसी तरह के हालात स्वयं की भूमि पर खेती करने वाले किसानों के हैं। उत्पादन के लिए बिजली कनेक्शन, कृषि उपकरण और तमाम जरूरतों पर लंबे चौड़े खर्च के कारण कृषि से उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत उप मंडल सिंचाई विभाग एसडीओ तरसेम गर्ग ने कहा कि किसानों और आम जन की जरूरत को देखते हुए सिंचाई संसाधनों में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम हर स्तर पर उठाए जा रहे हैं। डीसी के साथ-साथ सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता सहित तमाम अधिकारी सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed