फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen supply no ventilator facility

Kaithal News: ऑक्सीजन की सप्लाई न वेंटिलेटर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply no ventilator facility
01 कैथल। जिला नगारिक अस्पताल में पोर्टेबल अस्पताल में बनाया गया पट्टी कक्ष - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो करोड़ 60 लाख से बना पोर्टेबल अस्पताल घायलों की मरहम पट्टी तक ही सिमट कर रह गया है। यहां न ऑक्सीजन की सप्लाई और न ही वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। दो वर्ष पहले तैयार किए अस्पताल का अभी तक सही ढंग से प्रयोग नहीं हो पाया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय निर्माण शुरू किया था, जो तीसरी लहर में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन महामारी का प्रकोप कम होने के चलते इसे कोरोना महामारी के समय में प्रयोग में नहीं लाया।
विज्ञापन

वर्तमान में समय इस पोर्टेबल अस्पताल को केवल जांच केंद्र बनाया है। इसके साथ ही यहां पर केवल पट्टी कक्ष और एनसीडी क्लीनिक बनाया है। यहां पर कुछ समय पहले बनाए गए डेंगू के वार्ड को अब शिफ्ट कर दिया है। अब पोर्टेबल अस्पताल में मरीजों को दाखिल करने के लिए एक भी वार्ड नहीं है। यहां पर केवल मुख्यमंत्री स्वस्थ परिवार सर्वेक्षण योजना के तहत ही ओपीडी की जाती है।
विज्ञापन

पोर्टेबल अस्पताल के निर्माण का एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद यहां पर न तो ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो पाई है और न ही वेंटिलेटर की सुविधा है। इस अस्पताल को अभी तक ऑक्सीजन प्लांट से भी नहीं जोड़ा जा सका है। इस स्थिति में धूप और बरसात के मौसम में अस्पताल की मेडिकल केयर यूनिट खराब हो रही है। इस दौरान अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के इलाज करवाने के लिए दाखिल हो रहे मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां वेंटिलेटर को भी नहीं लगाया गया है। इस कारण यहां पर इमरजेंसी के दौरान भी मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सुविधाओं से लैस, लेकिन मरीजों के काम नहीं आता : अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे अर्जुन नगर निवासी मरीज रामस्वरूप ने बताया कि उसका बेटा डेंगू से पीड़ित है और अस्पताल में दाखिल है। कुछ समय पहले डेंगू का वार्ड पोर्टेबल अस्पताल में बनाया था, लेकिन अब यहां से वार्ड शिफ्ट कर दिया गया है।
ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पोर्टेबल अस्पताल सभी सुविधाओं से तो लैस है, लेकिन यह मरीजों के काम नहीं आ रहा है। बता दें कि इस अस्पताल में शौचालय, बाथरूम, एसी और नई तकनीक से पंखे और लाइटों को लगाया गया है, लेकिन इसका प्रयोग इस समय ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में कुछ खराबी आ गई थी। इस कारण यह बंद है। इसे ठीक करवाया जा रहा है। पोर्टेबल अस्पताल में इस समय वार्ड तो नहीं है, लेकिन अलग-अलग यूनिट के तहत जांच का केंद्र है। यहां पर मरीजों की अच्छे से जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed