{"_id":"66454e6f903356692b02f766","slug":"overflowing-sewerage-becomes-a-problem-for-people-kaithal-news-c-18-1-knl1004-390531-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओवरफ्लो सीवरेज लोगों के लिए बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओवरफ्लो सीवरेज लोगों के लिए बने परेशानी
Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड नंबर-छह की मुख्य गली में सीवरेज के मेनहोल में से होने वाला ओवरफ्लो लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहा है। यह गली नगर को सजूमा रोड से जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाती है। इस गली में ही नगरखेड़ा विराजमान हैं जिनकी पूजा के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।
बिरमपाल राणा, सोमपाल राणा, अशोक कुमार, सुबोध, राम सिंह, भीम सिंह, हरपाल, धूप सिंह, सुरेश राणा व राजपाल ने कहा कि गली में लगातार निकलने वाले गंदे पानी से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुबह नहाकर पूजा करने के लिए धार्मिक स्थल पर जाते हैं पर वहां तक पहुंचने के लिए गली में जमा सीवरेज के गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है।
इस मुख्य गली से प्रतिदिन हजारों लोगों का निकलना होता है। सीवरेज के ओवरफ्लो होने से जमा गंदा पानी और उससे निकलने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी पैदा करती है। गली में बसने वाले लोगों को तो और दिक्कत है कि उनका पूरा दिन ही गंदे पानी और दुर्गंध में ही बीतता है। लोगों ने मांग की है कि विभाग इस समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि सीवरेज जाम होने के पीछे मुख्य कारण गोबर को सीवरेज में बहा देना है। विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि पशुओं का गोबर सीवरेज में न बहाएं उससे सीवरेज जाम हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्टाफ को जाम सीवरेज खोलने के निर्देश दिए हैं। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।