{"_id":"653abba7643fc7a7a60c264b","slug":"outcry-among-farmers-for-dap-waiting-for-15-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-250928-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएपी के लिए किसानों में हाहाकार,15 दिन से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएपी के लिए किसानों में हाहाकार,15 दिन से इंतजार
Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। डीएपी खाद को लेकर किसानों में हाहाकार मचा है। स्थानीय पैक्स में पिछले 15 दिनों से भी अधिक समय हो चुका है, लेकिन डीएपी खाद नहीं आ रही। दूसरी ओर किसानों को बेसब्री से इसका इंतजार है। नाराज किसानों का कहना है कि जब भी बिजाई का समय होता है तो डीएपी नहीं मिलता और जब यूरिया की जरूरत होती है, तब यूरिया नहीं मिलता।
किसानों ने बताया कि लगातार पिछले कई दिनों से पैक्स के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बारी आने के बावजूद कर्मचारियों और अधिकारियों का एक ही जवाब मिलता है कि अभी तक पैक्स में डीएपी खाद आया नहीं। इसे लेकर किसानों में रोष है।
किसानों ने कहा कि बिजाई के समय डीएपी खाद हर बार उन्हें समय पर नहीं मिलती, जिससे उनकी बिजाई का कार्य प्रभावित होता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी डीएपी खाद नहीं आती तो वह फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उधर, कई किसानों ने बताया कि उनका खाता भी पैक्स में है। हर फसल पर खाता बदलने के बाद वह खाद भी यहीं से लेते हैं, लेकिन खेद का विषय है की हर फसल के बाद यूरिया लेनी हो चाहे डीएपी खाद लेनी हो, समय पर कोई भी खाद नहीं मिलती।
विज्ञापन
इस बारे में पैक्स प्रबंधक महेंद्र राणा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से यहां डीएपी खाद नहीं है। खाद की डिमांड भेजी हुई है जल्दी रैक आने की उम्मीद है। इसके बाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगी।