फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Our shooters dominate in All India Inter School Shooting

Kaithal News: ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग में छाए म्हारे निशानेबाज

Sat, 04 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Our shooters dominate in All India Inter School Shooting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिहार में हुई ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में कैथल के निशानेबाजों बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर पांच पदक जीत कर जिले और परिवार वालों का नाम रोशन किया है। इनकी जीत पर जिले मेंं खुशी की लहर है। सफलता पर परिजनों के साथ साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई।

गौरतलब है कि बिहार में हई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के अनेक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में मनु शूटिंग अकादमी के 23 खिलाड़ियों ने अपनी लगन और कौशल से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने खेल में महारत का प्रदर्शन किया, बल्कि खेल भावना और अनुशासन की मिसाल भी पेश की।
विज्ञापन


कोच मंजू का कहना है कि प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। इस उपलब्धि के पीछे अकादमी के प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग कोच मंजू ने बताया कि बिहार के नालंदा में छह दिसंबर को हुई 26वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में मनु शूटिंग अकादमी के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था। इसमें सभी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदक जीते हैं।
ये रहे परिणाम
n
सब यूथ इवेंट टीम में भाग लेते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी चीनू ने 10 मीटर एयर राइफल में स्टीक निशाना लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

n
सब यूथ इवेंट एकल में भाग लेते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी नमन यादव ने 10 मीटर एयर राइफल में स्टीक निशाना लगाकर रजत पदक हासिल किया है।

n
यूथ इवेंट में टीम में भाग लेते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी समीर ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक हासिल किया है।

n
यूथ इवेंट टीम में भाग लेते हुए प्रतिभागी महिला खिलाड़ी मंदीप ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

n
यूथ इवेंट टीम में भाग लेते हुए प्रतिभागी महिला खिलाड़ी भावना ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed