फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orthopedist one, patients are getting upset

Kaithal News: हड्डी रोग विशेषज्ञ एक, रोगी हो रहे परेशान

Tue, 16 May 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Orthopedist one, patients are getting upset
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, सामान्य अस्पताल में एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ है और आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना 200 से अधिक की ओपीडी होती है। हर सप्ताह 25-30 मरीज ऑपरेशन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दर्द से परेशान हड्डी रोगियों को काफी दिक्कतें होती रही है।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीजों में इंजरी से लेकर दुघर्टना वाले मरीज और सामान्य रूप से हड्डी की बीमारियों वाले मरीज शामिल होते हैं। वे भी अपना इलाज करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से हड्डी के ऑपरेशन करने वाली आर्म्स मशीन खराब है। यह भी अभी तक ठीक नहीं करवाई जा सकी है। ऐसे में मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार, अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में चार से पांच ऑपरेशन ही किए जाते हैं अभी 30 से अधिक ऑपरेशन पेंडिंग चल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक तो पहले ही डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी करनी पड़ रही है। वहीं, कई वार्डों में विशेषज्ञ डॉक्टर भी एक ही होने से कठिनाई होती है। सामान्य अस्पताल में कार्यरत डॉ. हिमांशु ने बताया कि अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर नहीं है। इसलिए जरूरत के अनुसार ऑपरेशन नहीं हो पाते हैं। यदि सरकारी बेहोशी का डॉक्टर हो तो सुबह से ही ऑपरेशन शुरू किए जा सकेंगे। वहीं, अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि मशीन को ठीक करवाया गया है। इससे अभी काम चलाया जा रहा है। नई मशीन का मांग मुख्यालय में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी में नहीं हुआ तो निजी अस्पताल में करवाया
गांव सिरटा निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। इसलिए वह सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने पहले पलस्तर तो कर दिया, लेकिन बाद में ऑपरेशन नहीं किया। समस्या बढ़ी तो निजी अस्पताल में जाकर अपना ऑपरेशन करवाना पड़ा।

वहीं, इसी प्रकार से अर्जुन नगर से पहुंची महिला संतोष देवी ने कहा कि टांग में फ्रेक्चर का ऑपरेशन मशीन खराब होने के कारण सरकारी अस्पताल में नहीं किया गया। फिर निजी अस्पताल में यह ऑपरेशन करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed