फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orthopedics camp concludes

Kaithal News: हड्डी रोग निवारण शिविर का समापन

Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Orthopedics camp concludes
गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई की ओर से पांच दिनों से चले हड्डी रोग निवारण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन के शिविर में प्रमुख समाज सेवी प्रो. राम लाल वधवा ने बतौर मुख्यातिथि व पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान डॉ. अशोक भठ्ठला ने शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रो. राम लाल वधवा ने कहा कि योग करने वाला व्यक्ति सदैव स्वस्थ तो रहता ही है साथ ही लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। डॉ अशोक भठ्ठला ने कहा कि योग सौ रोगों का एक इलाज है, आज पूरा विश्व योग की महिमा को पहचान रहा है।
विज्ञापन


शिविर में ताड़ आसन, मरकट आसन, पादोत्तानासन, त्रियंक ताड़ आसन का अभ्यास करवाते हुए इसके लाभ बताए।

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विधि है, हमारे ऋषि मुन्नी हजारों वर्षों से योग करते आ रहे हैं जिससे भारत ने पूरे विश्व को योग के महत्व से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विनोद गुप्ता ने साधकों को अलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी, ध्यानासन, गहरे श्वासों का अभ्यास करवाते हुए शांति पाठ व गायत्री मंत्र व राम नाम का जाप करवाया। अंतिम दिन शिविर में 100 से अधिक साधकों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed