{"_id":"64ee4295dd4c73b5450d8bf5","slug":"organizations-initiative-rakhi-tree-on-rakshabandhan-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3856-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रक्षाबंधन पर संस्था की पहल ‘राखी का पेड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रक्षाबंधन पर संस्था की पहल ‘राखी का पेड़’
Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रक्षाबंधन पर्व पर सामाजिक संस्था स्टैंड विद नेचर ने ‘राखी का पेड़’ नाम से एक अनोखी पहल शुरू की है। संस्था ने रक्षा बंधन पर्व पर भाइयों को पौधे बांटने का फैसला लिया है। यह पौधे भाइयों को इसलिए दिए जाएंगे, ताकि वह बहनों से राखी बंधवाने के बाद इस पौधे को अपनी बहनों को एक उपहार के रूप में दे सकें।
संस्था ने यह फैसला पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लिया है। संस्था के पदाधिकारी बोले कि उनकी संस्था का लक्ष्य केवल पर्यावरण का संरक्षण करना ही है। संस्था के सदस्य साहिल जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने सभी भाइयों से अपील की है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी बहनों को एक पौधे उपहार के रूप में दें और फिर उस पौधे को लगाकर उसका पालन पोषण करें।
स्टैंड विथ नेचर कैथल के अध्यक्ष दीपक बूरा ने बताया कि इस मुहिम में 30 सैकेंड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसके अंदर वे सभी भाइयों को रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को एक पौधा देने की अपील करते हैं। इस मुहिम में उनका कई लोग सहयोग कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो बनाकर दिया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
ये कर रहे सहयोग : इस मुहिम में जिला परिषद के अध्यक्ष दीप मलिक, नगर परिषद कैथल से अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग, बिजली निगम के एसडीओ मनोज कुंडू, एसडीओ नितिन बिजली बोर्ड कैथल, एसडीओ कुलदीप बिजली बोर्ड करनाल, सब इंस्पेक्टर पवन ढांडा करनाल, सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा करनाल, कैथल वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा,कैथल वार्ड नंबर 14 के पार्षद दीपक शर्मा, गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, सार कंसल्टेंसी के निदेशक इशांत सहित अन्य ने सहयोग किया है।