Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Opportunities are not merely acknowledged; they are realized through action: Ravi.
{"_id":"6a4bf20c3b248607a10230d5","slug":"opportunities-are-not-merely-acknowledged-they-are-realized-through-action-ravi-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151932-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तकों को केवल दर्ज नहीं किया जाता बल्कि उन्हें अपने कदमों से पूरा किया जाता है : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तकों को केवल दर्ज नहीं किया जाता बल्कि उन्हें अपने कदमों से पूरा किया जाता है : रवि
कलायत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के अंतिम चरण में बीएलओ दिनभर में किलोमीटर के हिसाब से फासला तय करते हुए घर-घर जा कर डाटा एकत्र करने में लगे हैं। सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे लंबी यात्रा संसद तक नहीं बल्कि हर मतदाता के घर तक जाती है और इस यात्रा की असली पथिक हैं हमारे बीएलओ साथी। हर गली, हर मोड़ और हर दरवाजे पर लोकतंत्र की यह एक नई दस्तक है। कलायत के बूथ संख्या 19 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका कलायत का बूथ संख्या 19 में कुल 1241 मतदाता हैं। पहली नजर में यह केवल एक छोटा सा आंकड़ा लगता है लेकिन इसके पीछे छिपी है लगभग तीन किलोमीटर लंबी जिम्मेदारी। यह बूथ खट्टर मोहल्ला वार्ड नं. 4 से आरंभ होकर रेलवे रोड के साथ-साथ चलता हुआ अनाज मंडी को पार करता है और अंतत: रेलवे स्टेशन तक पहुंचता है। इस वार्ड में बीएलओ उषा और सहायक बबली दिन भर तपती धूप, थकान और लंबी दूरी की परवाह किए बिना निरंतर घर-घर पहुंच रही हैं।
बीएलओ के साथ सुपरवाइजर प्रकाश रवि गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।