फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opened front against electricity corporation

Kaithal News: बिजली निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Opened front against electricity corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कैलरम के किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि खेतों में बिजली कनेक्शन के लिए 11 मीटर ऊंचे खंभे लगाने के पैसे लिए गए लेकिन निगम ने नौ मीटर के पोल लगा दिए। शुक्रवार को किसानों ने कलायत स्थित बिजली निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

किसान प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सोनू, सुनील, राम मेहर, होशियार सिंह और भाना राम ने बताया कि उन्होंने खेतों में 11 मीटर ऊंचे पोल लगाने की मांग की थी। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया करवाया जा चुका है जबकि विभाग की तरफ से नौ मीटर के पोल दिए जा रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि 11 मीटर के पोल के नीचे से ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनें आसानी से निकल जाती हैं। सुरक्षा भी बनी रहती है।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि नौ मीटर के पोल से तार नीचे रहेंगे। इससे मशीनें फंस सकती हैं। जान-माल का खतरा भी रहेगा। किसानों ने मांग की कि उनके खेतों में 11 मीटर के पोल ही लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ अंकित कुमार ने कहा कि जहां ऊंचाई जरूरी है वहां 11 मीटर के पोल लगाए जाएंगे। बाकी जगह 9 मीटर के पोल ही लगेंगे। किसानों ने जो पैसे 11 मीटर के पोल के लिए दिए हैं, उनमें से अतिरिक्त राशि वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed