Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Open manholes pose a threat to pedestrians across the city.

Kaithal News: शहर में जगह-जगह खुले मैनहोल बने खतरा, राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Open manholes pose a threat to pedestrians across the city.
माता गेट पर खुले पड़े नाले। संवाद
कैथल। शहर में जगह-जगह खुले पड़े मैनहोल और नाले आम लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। विशेषकर माता गेट क्षेत्र में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। यहां करीब हर 100 मीटर की दूरी पर मैनहोल खुले पड़े हैं जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई दिनों से मैनहोल खुले पड़े हैं लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इन्हें ढकने या मरम्मत करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है, जब अंधेरे में खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक बनी हुई है। माता गेट के आसपास दुकानदारों का कहना है कि सड़क किनारे खुले मैनहोल के कारण ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं। बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि खुले पड़े सभी मैनहोल को तुरंत बंद कराया जाए और जहां ढक्कन टूटे हुए हैं, वहां नए ढक्कन लगाए जाएं।
विज्ञापन


माता गेट निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं लेकिन खुले मैनहोल के कारण हर समय डर बना रहता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा देवी ने कहा कि सुबह और शाम के समय यहां काफी भीड़ रहती है। कई बार बाइक चालक अचानक मैनहोल देखकर संतुलन खो देते हैं। इस मेन होल में गोवंश भी गिर सकते हैं।


दुकानदार अशोक वर्मा ने बताया कि माता गेट पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। लगभग हर 100 मीटर की दूरी पर मैनहोल खुले पड़े हैं। कई बार ग्राहक गिरते-गिरते बचे हैं। संबंधित विभाग को जल्द इन पर ढक्कन लगवाने चाहिए।

माता गेट पर खुले पड़े नाले। संवाद

माता गेट पर खुले पड़े नाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed