{"_id":"69372f6523be5106d00c768f","slug":"open-court-held-for-free-electricity-scheme-kaithal-news-c-18-1-knl1004-797691-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुफ्त बिजली योजना का लगा खुला दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुफ्त बिजली योजना का लगा खुला दरबार
Tue, 09 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कोटड़ा गांव में सोमवार को उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खुला दरबार लगाया। इसमें आम लोगों को जानकारी दी गई कि सरकारी योजना के तहत केंद्र सरकार अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है, जबकि हरियाणा सरकार एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए अतिरिक्त अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। एसडीओ सत्यवान नैन और जेई जगदीश ने बताया कि यह सब्सिडी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है। जगदीश चंद्र ने बताया कि 2 किलोवाट तक की क्षमता वाले सिस्टम पर 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट की दर से 60 हजार रुपये तक, और 2-3 किलोवाट वाले सिस्टम पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। अधिकतम सब्सिडी 78 हजार रुपये है। संवाद