फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Open admission process continues in colleges

Kaithal News: कॉलेजों में ओपन एडमिशन प्रक्रिया जारी

Fri, 19 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Open admission process continues in colleges
कैथल। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं नें ओपन काउंसलिंग के तहत चल रही तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी संख्या में आवेदक दाखिला करवाने पहुंचे। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में ओपन एडमिशन प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चल रही है। जिन विद्यार्थियों ने बुधवार को अपने एडमिशन फॉर्म जमा करवाए थे, वे आज मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने, अपनी फीस जमा करवाने, चालान बनवाने और दाखिले लेने के लिए बड़ी संख्या में आए। लगभग 400 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय कॉलेजों में पहले दो चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद अब ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस ओपन एडमिशन प्रक्रिया पर विद्यार्थियों का बहुत ध्यान है और जो विद्यार्थी आज अपने फॉर्म जमा नहीं करवा पाए हैं, वे कल ओपन एडमिशन काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लेकर ऐसा कर सकते हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि विद्यार्थी अब पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं और अपने फॉर्म को संपादित कर सकते हैं और उसके अनुसार विषय संयोजन भर सकते हैं। विद्यार्थी अब पोर्टल पर मास कम्युनिकेशन, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी जैसे नए विषय भर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed