फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OPD slips and lab reports are being made by hand

Kaithal News: हाथ से बनाई जा रही ओपीडी स्लिप, लैब रिपोर्ट

Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
OPD slips and lab reports are being made by hand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से ई-उपचार सेवा बंद है। इससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अस्पताल में सभी डिजिटल सेवाएं ठप हैं। ऐसे में ओपीडी स्लिप, एक्स-रे और लैब रिपोर्ट मैन्युअल तरीके से बनाई जा रही हैं।

नतीजा, मरीजों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इस वजह से लोग बाहर निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, मुताबिक कंप्यूटरों की बैटरियां खराब हो चुकी हैं। यूपीएस बैकअप न होने से कंप्यूटर बार-बार बंद हो जाते हैं। इससे कर्मचारियों को अतिरिक्त समय तक काम करना पड़ रहा है। पहले कंप्यूटर पर कुछ सेकेंड में ओपीडी स्लिप बन जाती थी। अब मैन्युअल तरीके से एक स्लिप बनाने में दो से तीन मिनट का समय लग रहा है। इससे मरीजों की जांच में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन सेवाओं के बंद होने से ओपीडी की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। जहां पहले रोजाना 1300 से 1400 मरीजों की ओपीडी होती थी, अब मरीजों की संख्या घटकर एक हजार से भी कम हो गई है। लंबी लाइन और देरी के कारण कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी स्लिप काटने वाले कर्मचारियों को दो घंटे की अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है। पहले जहां मरीज की डिटेल कंप्यूटर में डालकर पर्ची निकालनी होती थी, अब मैन्युअल पर्ची बनाने के बाद उसकी एंट्री रजिस्टर में करनी पड़ रही है। इसके अलावा ओपीडी स्लिप कोड भी मैन्युअल तरीके से ही भरना पड़ रहा है। ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के कारण एक्स-रे और लैब रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।


दूसरी ओर इमरजेंसी में भी मरीजों की पर्चियां मैन्युअल तरीके से ही काटी जा रही हैं, जिससे गंभीर मरीजों को भी इंतजार करना पड़ रहा है।





सर्वर की समस्या के कारण यह समस्या आ रही है और इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 56 कंप्यूटर बैटरियों की खरीद की प्रक्रिया भी जारी है। -सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed