फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only one nomination came on the second day

Kaithal News: दूसरे दिन आया केवल एक नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Only one nomination came on the second day
कैथल, पूंडरी। जिले की तीन नगर पालिकाओं के चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया का वीरवार काे दूसरा दिन दिन रहा। बता दें कि बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते नामांकन नहीं हुए थे। वहीं, दूसरे दिन भी केवल कलायत नगर पालिका में पार्षद पद के लिए केवल एक नामांकन आया। जबकि दूसरे दिन भी पूंडरी और सीवन नगर पालिका के लिए नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जो 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम बजे तक जारी रहेगी। दूसरे दिन कलायत नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 से अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। पूंडरी व सीवन नगर पालिकाओं से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलायत नगर पालिका चुनाव के लिए कलायत एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकते। पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए पूंडरी नगर पालिका व सीवन नगर पालिका के लिए सीवन नगर पालिका कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी कोई भी आवेदन नहीं आया
सीवन। नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी कोई भी आवेदन नहीं आया। चुनाव के लिए 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, लेकिन अभी सभी प्रत्याशी नो ड्यूज के लिए चक्कर लगा रहे हैं। 13 फरवरी तक भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नामांकन प्रतिक्रिया 11 फरवरी से आरंभ हो चुकी है।
इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। खंड कार्यालय के हाल में इसके लिए स्थान निश्चित किया गया है। बृहस्पतिवार को भी कोई भी नामांकन किसी भी वार्ड के लिए या चेयरपर्सन के लिए नहीं आया है। लेने पड़ते हैं नो ड्यूज नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी को 7 जगह से नो डयूज लेना पड़ता है जिसके लिए प्रत्याशी चक्कर लगा रहे हैं।
नामांकन दाखिल करने से पहले बिजली बोर्ड, जन स्वास्थ्य विभाग, पैकस सीवन, दी कैथल सैंट्रल बैंक सीवन, लैंड मोरगेज बैंक कैथल, पुलिस और नगरपालिका से नो ड्यूज लेना पड़ता है। अभी तो प्रत्याशी इन कार्यालयों के ही चक्कर लगा रहे हैं और नो ड्यूज के लिए कतारों में लगे हैं। डेवलपमेंट चार्ज कर दिया आवश्यक नगरपालिका से नो ड्यूज लेने के लिए प्राॅपर्टी टैक्स अदा किया जाना आवश्यक किया गया था। परंतु अब उसके साथ साथ डेवलेपमेंट चार्ज भी आवश्यक कर दिया गया है। इस कारण प्रत्याशियों को भारी रकम चुका कर नो ड्यूज लेना पड़ रहा है।

नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जो प्रत्याशी नामांकन करना चाहते हैं, उनके लिए नगरपालिका से नो ड्यूज आवश्यक है। इसके लिए वह नगरपालिका में कर जमा करवा रहे हैं। मंगलवार और बृहस्पतिवार को दो दिनों में नगरपालिका में सात लाख 51 हजार रुपये की राशि प्रापर्टी टैक्स के रूप में जमा हुई है। नामांकन के लिए कई प्रत्याशियों के कागजात तो तैयार थे परंतु उन्होंने 13 तारीख को अशुभ मानते हुए इन दिन अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। इन प्रत्याशियों का कहना था कि 13 का आंकड़ा शुभ नहीं होता और राजनीति में शुभ और अशुभ को बहुत माना जाता है। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को नामांकन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed