{"_id":"6a1c87b9dd92414d1c0f14f7","slug":"only-60-out-of-the-citys-120-drains-have-been-cleaned-so-far-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150115-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर के 120 नालों में से 60 की ही हो पाई अब तक सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर के 120 नालों में से 60 की ही हो पाई अब तक सफाई
विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित साफ की गई ड्रेन का द्श्य। संवाद
कैथल। मानसून की दस्तक से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। नगर परिषद क्षेत्र के करीब 120 नालों में से लगभग 60 नालों में अब भी गाद, कचरा और झाड़ियां जमा हैं। ऐसे में यदि समय से पहले तेज बारिश होती है तो कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश जारी किए जाते हैं लेकिन इस बार भी सफाई अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बने नालों में अब भी गंदगी जमा दिखाई दे रही है। इससे बरसाती पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। अंबाला रोड, करनाल रोड, ढांड रोड, जींद रोड, बस अड्डा के नजदीक नालों में गंदगी सबसे ज्यादा जमा है। पॉलिथीन से लेकर प्लास्टिक की बोतल व अन्य वेस्ट सामग्री डाली जा रही है। जहां नगर परिषद के नालों की सफाई अधूरी है, वहीं नहरी विभाग ने ड्रेनों की सफाई अभियान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। हरियाणा स्टेट ड्राउट रिलीफ एंड फ्लड कंट्रोल बोर्ड की स्वीकृत योजनाओं के तहत पिछले 15 दिनों में जिले की 43 में से 31 ड्रेनों की सफाई पूरी कर ली गई है। विभाग ने शेष 12 ड्रेनों की सफाई आगामी पांच दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा है। जिले में लगभग 288 किलोमीटर लंबाई तक फैली इन ड्रेनों में वर्षों से गाद, जलकुंभी और अन्य अवरोध जमा होने के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था।
प्रमुख ड्रेनों में अधिकांश काम पूरा : अंबाला रोड ड्रेन, अमीन ड्रेन, ग्योंग ड्रेन, घग्घर ड्रेन, कपिल मुनि ड्रेन और भाणा से शिमला भाणा ब्राह्मणा ड्रेन की सफाई का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। शेष ड्रेनों में भी करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।