फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only 16 doctors are working in the district hospital

Kaithal News: जिला अस्पताल में महज 16 डॉक्टर कार्यरत

Tue, 20 Aug 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Only 16 doctors are working in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले 10 वर्षों में जिले में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधर सकी हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की काफी कमी हैं। इस समय अस्पताल में 56 में से महज 16 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की तो शुरू हुई, लेकिन डॉक्टरों की कमी की समस्या दूर नहीं हुई है। वहीं, वर्ष 2014 में 56 में से करीब 30 डॉक्टर तैनात थे, लेकिन 2024 में यह बढ़ने की बजाय घट गए हैं।

डॉक्टरों की कमी के कारण निजी अस्पतालों में जाकर महंगे भाव पर मरीजों को अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। इससे जहां मरीजों की जेब ढीली हो रही है। दूसरी तरफ विभिन्न निजी अस्पतालों में चक्कर काट कर मरीज परेशान हो रहे है और समय पर पूरा इलाज नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब तो यह है कि जिला की 13 लाख के करीब आबादी है। जिस पर जिले में मात्र 43 डॉक्टर ही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल तो यह उठता है कि जिले की स्वास्थ्य सेवा कैसे सुधरेगी। जिले के सामान्य अस्पताल सहित सभी उप मंडल अस्पतालों व पीएचसी लेवल पर कुल 149 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से कुल 43 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं यानी डॉक्टरों की 106 पद खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या तो कलायत सब डिविजनल अस्पताल व 11 पीएचसी में है क्योंकि यहां तो एक भी डॉक्टर नहीं है। कई सीएचसी ऐसी हैं जिनमें सात की जरूरत है और काम दो डॉक्टरों से चलाना पड़ रहा है। डॉक्टर अगर एक अस्पताल से दूसरे में चेकअप करने चला जाए, तो दूसरे में मरीज इलाज के लिए भटकते है।

महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं

सिविल अस्पताल कैथल की बात करें तो यहां पर कोई महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। यहां पर रोजाना गायनी संबंधित 300 से ज्यादा ओपीडी होती है। इसलिए गर्भवतियों व अन्य महिलाओं को कैसा इलाज मिलता होगा। एलएमओ डॉ. हमिता गायनी वार्ड को देख रही हैं। अस्पताल में रोजाना 10 से ज्यादा डिलीवरी केस आते हैं। इसमें नार्मल डिलीवरी से लेकर सिजेरियन डिलीवरी होती है। बिना डॉक्टर के यहां महिलाओं को परेशानी होती है।

अस्पतालों में स्वीकृत और खाली पदों पर नजर
अस्पताल
स्वीकृत
भरे पद
खाली

कैथल
56
16
40

सीएचसी सीवन
07
03
04

पीएचसी पाडला
02
01
01

पीएचसी क्योडक़
02
02
00

सीएचसी गुहला
11
4
7

पीएचसी खरकां
02
00
02

पीएचसी कांगथली
02
01
01

पीएचसी अगोंध
02
00
02

पीएचसी भागल
02
01
01

पीएचसी अरनौली
02
00
02

सीएचसी पूंडरी
07
02
05

पीएचसी पाई
02
01
01

पीएचसी हाबड़ी
02
01
01

पीएचसी मुंदड़ी
02
02
00

सीएसची राजौंद
07
02
05

पीएचसी जाखौली
02
01
01

पीएचसी करोड़ा
02
00
02

पीएचसी किठाना
02
00
02

सीएचसी कौल
07
02
05

पीएचसी टीक
02
01
01

पीएचसी ढांड
02
01
01

पीएचसी रसीना
02
00
02

पीएचसी फरल 02
00
02

सीएससी कलायत
11
0
11

पीएचसी बालू
02
00
02

पीएचसी बाता
02
00
02

पीएचसी देवबन
02
02
00

पीएचसी सजूमा
02
01
01

पीएचसी बड़सीकरी
02
00
02
यहां नहीं हैं चिकित्सक
1. कलायत सब डिविजनल अस्पताल

2. पीएचसी खरकां
3. पीएचसी अगोंध
4. पीएचसी अरनौली
5. पीएचसी करोड़ा
6. पीएचसी किठाना
7. पीएचसी रसीना
8. पीएचसी फरल
9. पीएचसी बालू

10. पीएचसी बाता
11. पीएचसी बड़सीकरी
जल्द ही जिले में एनएचएम के तहत डॉक्टर मिलेंगे। जल्द ही सिविल अस्पताल में महिला रोग डॉक्टर को भी भर्ती किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो महीने में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाए। -डॉ. रेनू चावला, सीएमओ, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed