{"_id":"6914e90d04dc0b415c09e604","slug":"online-process-disrupted-registration-progressing-at-a-snails-pace-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140586-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित, कछुआ चाल से हो रही रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित, कछुआ चाल से हो रही रजिस्ट्री
Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
36तहसील में रजिस्ट्री कराने आए व्यकित
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तहसीलों में जमीन की रजिस्ट्री अब ऑनलाइन और पेपरलेस होने के बाद भी प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। तकनीकी खामियों के चलते बुधवार को जिले में केवल दो ही रजिस्ट्री हो सकीं। इन्हें मिलाकर ऑनलाइन माध्यम से अब तक कुल सात रजिस्ट्री हुई हैं, इनमें मॉरगेज और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की रजिस्ट्री शामिल हैं।
गौरतलब है कि पहली नवंबर से लागू की गई नई ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली में कई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। पोर्टल के सॉफ्टवेयर में खामियों के चलते टोकन नहीं कट पा रहे और रजिस्ट्री प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। पहले जहां रोजाना औसतन 40 से 45 रजिस्ट्री होती थीं, अब यह संख्या घटकर कुछ ही रह गई है।
इस स्थिति से प्रॉपर्टी डीलर और आम लोग दोनों ही परेशान हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त और बैंकों से लोन की प्रक्रिया भी प्रभावित हो चुकी है। प्रॉपर्टी डीलरों के करोड़ों रुपये के सौदे अधर में फंसे हैं।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल को अपडेट
किया जा रहा है, जिसमें अभी कुछ समय लग सकता है। उन्होंने लोगों से
अपील की है कि कागज केवल
स्कैनर से ही अपलोड करें, ताकि फाइलें स्पष्ट रूप से दिखाई दें और रजिस्ट्री प्रक्रिया में बाधा न आए।
रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारु करने का प्रयास जारी है। लोग साफ-सुथरे और स्पष्ट दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। -रविंद्र, तहसीलदार