फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online fraud business was going on from Hisar, four arrested

Kaithal: हिसार से चल रहा था ऑनलाइन ठगी का धंधा, चार गिरफ्तार, वारदात के बाद तोड़ देते थे मोबाइल-सिम

Fri, 29 Jul 2022 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:30 AM IST
सार

आरोपियों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी की। अब तक 35 लाख रुपये ठग चुके थे। एसपी मकसूद अहमद ने कैथल साइबर टीम को उनकी सफलता पर बधाई देने के साथ-साथ आमजन को साइबर अपराधियों से सचेत किया।

विज्ञापन
Online fraud business was going on from Hisar, four arrested
kaithal: साइबर ठगी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी व मौजूद डीएसपी विवेक चौधरी अपनी टीम क? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में ऑनलाइन ठगी का धंधा करने वाले चार शातिर आरोपियों को हिसार से कैथल साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पहले साइट पर विज्ञापन देकर व्हाट्सएप से आवेदन मंगवाते थे। फिर लोगों से पैसे जमा करवाकर फोन को बंद कर लेते थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में धरे गए आरोपियों ने ठगी की वारदातों को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण देने के नाम पर एक युवक से दो लाख 39 हजार 596 रुपये ठगने वाले आरोपी जींद जिला के सुलेहड़ा निवासी अमित उर्फ मितू और राहुल, कैथल जिला के गांव बालू निवासी गीता राम उर्फ अनूप तथा भिवानी के गांव नलोई सिवानी निवासी रमेश उर्फ टुनका को हिसार से गिरफ्तार किया गया है। शातिर आरोपी हिसार में बैठकर नकली साइट चलाकर ऑनलाइन ठगी का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने चलाई जा रही नकली साइट और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुुलिस ने 18 जुलाई को साइबर थाना में गढ़ी पाडला गांव निवासी दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि वह 12वीं पास है और रोजगार के लिए ऋण लेना चाहता था। उसने 29 जून को गूगल पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सर्च की। वहां उसे एक नंबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उस नंबर पर फोन किया और ऋण लेने की बात की। ठग ने उसे कहा कि उसका ऋण पास हो जाएगा। उसके लिए पहले आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की कॉपी भेजनी होगी। उसने सभी कागजात ठग के पास भेज दिए। कुछ देर बाद ठग ने कहा कि उसका डेढ़ लाख रुपये का ऋण मंजूर हो गया है। फाइल चार्ज के नाम पर 2100 रुपये खाते में भेज दो। उसने पैसे भेज दिए तो उसके बाद आरोपी ने 7726 रुपये इंश्योरेंस के नाम पर ले लिए।

यही नहीं अलग-अलग तरीकों से शातिरों ने दो लाख 31 हजार 596 रुपये ठग लिए। इसके ाबद भी उसे न तो ऋण की कोई राशि मिली और न ही ठग का नंबर मिल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बहन और दोस्तों से लेकर उक्त राशि जमा कराई थी। जांच अधिकारी एसआई सुभ्रांशु ने बताया कि दीपक की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी मकसूद अहमद ने कैथल साइबर टीम को उनकी सफलता पर बधाई देने के साथ-साथ आमजन को साइबर अपराधियों से सचेत किया। ऑनलाइन कोई भी कार्य करते समय बिना तसल्ली के किसी के बहकावे में आकर अपने कागजात जैसे कि आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक कापी इत्यादि अटैच न करें। किसी भी प्रकार की लेन-देन न करें। न ही ओटीपी साझा करें। यदि साइबर फ्रॉड हो जाता है तो तुंरत 1930 पर कॉल करें।

अमित कुमार था मास्टरमाइंड, तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड अमित कुमार है, जो हिसार में एक मकान किराये पर लेकर नकली साइट चलाता है। उसने यह साइट रिश्तेदार गीता राम से डिजाइन करवाई थी। अब तक आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त नौ मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। व्यापक पूछताछ व बरामदगी के लिए न्यायालय से आरोपियों का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


35 लाख रुपये की कर चुके हैं ठगी, वारदात के बाद तोड़ देते थे मोबाइल-सिम
आरोपी अब तक विभिन्न जगह से 35 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। इसके लिए आरोपी हांसी के एक लड़के से 1100 रुपये में सिम लेते थे और ठगी की वारदात के बाद मोबाइल और सिम को तोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed