फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One who has faith in Ram remains fearless

Kaithal News: राम पर भरोसा रखने वाला रहता है निर्भय

Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
One who has faith in Ram remains fearless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। महंत बंसी पुरी व महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने स्वर्ग द्वार मंदिर में धार्मिक चर्चा की। इस मौके पर दोनों महंतों ने कहा कि भगवान राम पर भरोसा रखने वाला व्यक्ति निर्भय रहता है। उन्होंने कहा कि जब हम भगवान पर भरोसा रखकर आगे बढ़ जाते हैं तो यही सूत्र हमें आत्मबल प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अनहोनी होनी नहीं, होनी हो सो होए। यह तुलसीदास का दोहा है जो हमारे जीवन पर चरित्रार्थ होता है। इसका अर्थ है मनुष्य का जीवन अनिश्चितता से भरा हुआ है। हर दिन हमें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भय और चिंता स्वाभाविक हैं, दृष्टिकोण सकारात्मक रखना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम पर भरोसा रखने वाला व्यक्ति निर्भय रहता है। उसे यह विश्वास होता है कि हर घटना ईश्वर की इच्छा और योजना के अनुसार घटित होती है। उन्होंने कहा कि जो होना है, वह होकर रहेगा और जो नहीं होना है, वह किसी भी परिस्थिति में नहीं होगा। इसलिए चिंता और भय के स्थान पर मनुष्य को भगवान पर भरोसा रखते हुए निडरता से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पंक्ति केवल धार्मिक विचार तक सीमित नहीं है। यह जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। जब हम किसी परीक्षा, व्यापार, या अन्य महत्वपूर्ण कार्य में असफलता के भय से घिरे होते हैं, तब भगवान पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने का यह सूत्र हमें आत्मबल प्रदान करता है। यह हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति में अपने प्रयास करने चाहिए, लेकिन परिणाम को ईश्वर के भरोसे छोड़ देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि भरोसा और श्रद्धा का यह भाव केवल निर्भयता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का भी स्रोत है। जब हमें यह एहसास होता है कि भगवान हमारे साथ हैं, तो हमारी ऊर्जा दुगुनी हो जाती है। हम जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करने में सक्षम हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed