{"_id":"66b55e05a1bf006e5e0c695a","slug":"one-tree-in-the-name-of-mother-25-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449074-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम... जिले में रोपे जाएंगे ढाई लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम... जिले में रोपे जाएंगे ढाई लाख पौधे
Fri, 09 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी में 16 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस दिन जिला में करीब ढाई लाख पौधे रोपे जाएंगे। इतना ही नहीं प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के तहत 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधों की जिओ टैगिंग भी की जाएगी।
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वीरवार को डीसी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में समीक्षा करके प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभाग समय रहते तैयारियां पूरी रखें। पौधा रोपण के कार्यों में ग्राम पंचायतों, स्वयं सेवकों, वन मित्रों, शहरी स्थानीय निकाय, रेडक्रॉस वोलिंटियर्स, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
विज्ञापन
इस कार्य को लेकर पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य शुरू हो चुका है। वन विभाग 15 अगस्त तक सभी संबंधित स्थानों पर पौधे पहुंचाना सुनिश्चित करें। कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन सभी अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ पौधरोपण भी किया जाएगा।