{"_id":"6552844a357a157dd508f6a6","slug":"one-more-person-dies-of-fever-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262701-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत
Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। प्लेटनेट्स कम होने व बुखार से चीका में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। दिवाली की रात इलाज के दौरान उसकी कैथल के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
वार्ड नंबर नौ के रहने वाले 45 वर्षीय गोबिंद दास को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गोबिंद दास को इलाज के लिए कैथल में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। मृतक के भाई का कहना है कि गोबिंद को डेंगू हुआ था, जिसके चलते उसके प्लेटनेट्स कम हो रहे थे और रविवार की रात इलाज के दौरान गोबिंद की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि चीका में इस समय बुखार ने पांव पसारे हैं। सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार की चपेट में आने वाले लोगों के तेजी से प्लेटनेट्स कम हो रहे हैं। पिछले एक माह में 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग प्लेटनेट्स कम होने वाले बुखार को डेंगू नहीं बताता है, लेकिन जिन भी लोगों की मौत हुई है, उनमें से कई के परिजनों ने इस बुखार को डेंगू ही बताया है।
विज्ञापन
गुहला क्षेत्र में फैले वायरल बुखार की रोकथाम के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी रेणू चावला ने अपनी टीम के साथ तीन दिन पहले हलका विधायक ईश्वर सिंह के साथ बैठक कर रणनीति बनाई थी। अभी तक विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है, जिसके चलते बुखार तेजी से पांव पसार रहा है।
चीका में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जल्द ही टीम अस्पताल भेजकर व्यक्ति की मौत की जानकारी ली जाएगी। बुखार की रोकथाम के लिए नगरपालिका से फागिंग करवाने के लिए कहा गया है। बुखार से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने व तुरंत इलाज करवाएं। जिले में अभी तक 83 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। -डॉ. रेणू चावला, जिला चिकित्सा अधिकारी कैथल।