फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh cheated in the name of increasing the limit

Kaithal News: लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख ठगे

Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
One lakh cheated in the name of increasing the limit
कैथल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर अज्ञात आरोपी ने एक युवक से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामनगर निवासी अशोक कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसके पास एक बैंक का क्रेडिट है। 28 अगस्त को उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बारे में कहा। उसने अपने कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए हां कर दी। आरोपी ने उसका कार्ड नंबर पूछा तो उसने नंबर बता दिया। उसके बाद उसने कहा कि आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, वो बता देना। उसने ओटीपी बताया तो उसके कार्ड से एक लाख छह हजार 571 रुपये कट गए। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed