फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One died on Sunday from Corona, 25 recovered

कोरोना से रविवार को भी एक की मौत, 25 हुए रिकवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
One died on Sunday from Corona, 25 recovered
रविवार को जिले में कोरोना से बड़ी राहत मिली। केवल छह नए पॉजिटिव मामले सामने आए, लेकिन मौत के मामले में राहत नहीं है। रविवार को भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 6 नए केस सामने आए हैं। रविवार को जिले में कोरोना से एक सुल्तानिया प्लाट निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई, जिसका जिसका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि रविवार को 25 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 11 हजार 60 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 564 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 164 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 67 हजार 167 में से 2 लाख 56 हजार 265 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 95.5 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.1 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 126 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। जिले में अभी तक 1 लाख 98 हजार 746 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 70 हजार 905 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 841 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 16000 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 9550 कोविशील्ड तथा 6450 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed