{"_id":"58d01ac44f1c1bb6681a2f3d","slug":"one-die-electricity-crane-one-injured-high-voltage-wire-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन से उतार रहे थे जनरेटर, हाई वोल्टेज तार को लगी क्रेन, करंट से युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन से उतार रहे थे जनरेटर, हाई वोल्टेज तार को लगी क्रेन, करंट से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड बाईपास पर कैंटर से क्रेन के माध्यम से जनरेटर उतारते समय क्रेन हाई वोल्टेज तारों से जा टकराई। जिस कारण क्रेन में आए करंट के कारण एक युवक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने मृृतक के भाई की शिकायत पर क्रेन चालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। घटना 19 मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे की है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव मानस निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 19 मार्च की शाम को अंबाला रोड बाईपास पर उसका 28 वर्षीय भाई राममेहर अपनी दुकान पर दिल्ली से लाए गए कैंटर से क्रेन द्वारा जनरेटर उतार रहा था। उसके साथ उसका एक हेल्पर सिरटा निवासी मोनू भी था। उन्होंने दो जनरेटर उतार लिए थे। जब वे तीसरा जनरेटर उतारने लगे तो क्रेन चालक की लापरवाही के कारण क्रेन वहां से निकल रही हाई वोल्टेज की तारों से जा टकराई और उसमें करंट आ गया। करंट लगने के कारण उसके भाई राममेहर व सिरटा निवासी मोनू बुरी तरह झुलस गए। हादसे में उसके भाई राममेहर की मौत हो गई। जबकि मोनू को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसआई साहब सिंह नेे बताया कि पुलिस ने मृतक युवक राममेहर के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर क्रेन के चालक पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।