{"_id":"56f1939c4f1c1b3302f14d2e","slug":"one-dead-in-accidet-nt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी से आए युवक की हादसें में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी से आए युवक की हादसें में मौत
अमर उजाला/कैथल/
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश से एक महीने के लिए गांव में आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पाबला निवासी हिशम ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भतीजा राजेश पांच साल से जर्मनी में रह रहा था। पांच मार्च को राजेश एक महीने के लिए घर आया था और पांच अप्रैल को उसे वापिस जाना था। इसलिए सोमवार को वह अपनी बुआ के घर गया हुआ था। परिजनों ने बताया कि बाइक पर राजेश गांव पाबला के पास पहुंचा तो मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजेश की मौत हो गई। ढांड थाने से सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने कहा कि धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन