{"_id":"6865860127935a648801fc3f","slug":"one-arrested-in-farmers-suicide-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683065-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसान की आत्महत्या के मामले में एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसान की आत्महत्या के मामले में एक काबू
Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आत्महत्या के लिए किसान को मजबूर करने के मामले में थाना राजौंद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके खिलाफ ऋण चुकाने के लिए किसान को धमकाने का आरोप लगाया गया है।
थाना राजौंद पुलिस के एसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच करते हुए गांव कुकरकंडा निवासी करनैल सिंह को पकड़ा। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुकरकंडा निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका चचेरा भाई दिलबाग सिंह मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। शिकायत के अनुसार, 24 मई को करनैल सिंह व अन्य ने धोखाधड़ी से पक्का बयाना के नाम पर दिलबाग की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई थी। करनैल सिंह और उसके साथियों ने जमीन बंधक रखकर ऋण लिया, जिसे चुकाया नहीं गया।
विज्ञापन
इस कारण दिलबाग सिंह पर ऋण चुकाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि करनैल सिंह और उसके भाई लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे और जान से मारने की धमकियां भी दीं। परेशान होकर दिलबाग सिंह ने 28 जून की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।