फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On the information about the arrival of the Deputy CM, there was a push from the police to stop the farmers who came to protest.

डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर विरोध करने पहुंचे किसानों को रोकने पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the information about the arrival of the Deputy CM, there was a push from the police to stop the farmers who came to protest.
On the information about the arrival of the Deputy CM, there was a push from the police to stop the farmers who came to protest. - फोटो : Kaithal
राजकीय कॉलेज में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और भाजपा नेताओं के पहुंचने की आशंका के चलते भारी संख्या में किसान राजकीय कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने किसानों के विरोध के ऐलान को देखते हुए पांच जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। जिसमें ड्रेन पुल पर किसानों को रोकने पर पुलिस व किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने बैरिकेडिंग के ऊपर से निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हेें रोके रखा। बाद में कॉलेज के बाहर धरना दे रहे किसान नेताओं की जिम्मेदारी पर इन किसानों को आगे जाने दिया गया। किसानों के विरोध के ऐलान को देखते हुए न तो उपमुख्यमंत्री और न ही कोई भाजपा नेता ही कार्यक्रम में पहुंचा। डीसी और एसपी ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

सुबह से ही विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों किसान कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। किसानों ने कॉलेज के सामने बाबा साहब की जयंती मनाना शुरू कर दिया। इससे करीब एक किलोमीटर पहले स्थित ड्रेन पुल पर बैरिकेड लगाकर पुलिस किसानों को रोक लिया। किसानों द्वारा कई बैरिकेड लांघने का प्रयास किया गया लेकिन असफल रहा। इस मौके पर सीटी एसएचओ अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, राजकीय कॉलेज के प्राचार्य ऋषिपाल बेदी भी पहुंचे। जिन्होंने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन किसान धरने में शामिल होने के लिए अपनी जिद्द पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन व किसानों में रास्ते खोलने का लेकर काफी खींचतान भी हुई। इसके बाद किसानों ने चल रहे धरने में मौजूद किसान नेताओं को सूचना दी। इसके बाद कई किसान नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएसपी व एसएचओ के साथ बातचीत की। किसान नेताओं द्वारा शांतिपूर्वक पुलिस प्रशासन को प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया गया रास्ता खुलवाने की अपील की। इसके बाद किसान नेताओं की जिम्मेदारी पर पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड हटा दिए और किसानों के वाहनों को एक एक करके निकाला गया। साथ ही कोई किसान उपद्रव न करे इसकी वीडियो बनवाई गई। इसके बाद कॉलेज के सामने पहुंचते ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गेट के सामने खेतों की जमीन पर धरना देना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि उपमुख्यमंत्री सहित कोई भी सरकार का नेता अगर कार्यक्रम में पहुंचता है, उसका किसानों द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर किसान होशियार गिल, भरत सिंह बेनीवाल, किसान नेता दर्शन चहल, राजेश, साहिल नरड़, संदीप भाल मानस, रामकुमार, सुरेश द्रविड़, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, ईशम सिंह तंवर, सुरजीत बेनीवाल, महाबीर नरड़ व केशा राम प्यौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच नाके लगाए अंबाला रोड पर-कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पांच जगहों पर बैरिकेड लगाए गए। अंबाला बाईपास, ड्रेन पर, जगदीशपुरा गांव, कॉलेज के गेट पर व कॉलेज से आगे अंबाला रोड पर बैरिकेड लगाए गए। अंबाला रोड पर जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे से रूट बदला गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल अंबाला रोड पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed