Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Offtake lags behind arrivals, leading to piles of paddy in market yards; 23 commission agents issued notices for dumping paddy on roads.

Kaithal News: आवक के मुकाबले उठान कम, मंडियों में धान के अंबार, रास्तों पर धान डालने पर 23 आढ़तियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Offtake lags behind arrivals, leading to piles of paddy in market yards; 23 commission agents issued notices for dumping paddy on roads.
आईटीआई रोड पर डाला गया धान। संवाद - फोटो : 1
कैथल। मंडियों में पीआर धान की आवक लगातार जारी है लेकिन उठान की रफ्तार इसके मुकाबले कम होने से व्यवस्था बिगड़ने लगी है। बंपर पैदावार के कारण जिले की मंडियां धान से लबालब हैं। हालात ये हैं कि कैथल की तीनों अनाज मंडियों में करीब 3.50 लाख क्विंटल धान खरीद के बाद भी उठान का इंतजार कर रहा है। जगह की कमी के कारण किसान और आढ़ती धान सड़कों और मंडियों के रास्तों पर डालने के लिए मजबूर हैं। वहीं रास्तों में धान डालने पर मार्केट कमेटी ने मंगलवार को 23 आढ़तियों को नोटिस जारी किए हैं। पूरे सीजन में अब तक 90 आढ़तियों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शहर की तीनों मंडियों में रोजाना 20 से 30 हजार क्विंटल पीआर धान पहुंच रहा है। इसके मुकाबले उठान नहीं हो पा रहा है। पीआर धान के कट्टों के पहले से लगे अंबार के बीच अब बारीक धान की आवक भी बढ़ने लगी है। इससे मंडियों में जगह की समस्या और गंभीर हो गई है। रास्तों पर धान जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह के अनुसार जिले की मंडियों में अब तक आठ लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 7.80 लाख मीट्रिक टन पीआर धान की खरीद की गई है जबकि 6.65 लाख मीट्रिक टन का ही उठान हो पाया है। ऐसे में करीब 1.15 लाख मीट्रिक टन धान अब भी मंडियों में पड़ा है। पीआर धान का सीजन समाप्ति की ओर है लेकिन आवक जारी रहने से उठान पर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते खाली नहीं किए तो लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि इस बार पीआर धान का उत्पादन अधिक हुआ है। कई जगह प्रति एकड़ 40 क्विंटल तक आवक दर्ज की जा रही है। इसी कारण रोजाना 20 से 30 हजार क्विंटल धान मंडियों में पहुंच रहा है। उठान आवक के मुकाबले कम होने और बारीक धान की आवक बढ़ने से जगह की कमी बनी हुई है। रास्ते बाधित न हों, इसलिए 23 आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के बाद भी रास्तों से धान नहीं हटाया गया तो आढ़तियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

आईटीआई रोड पर डाला गया धान। संवाद

आईटीआई रोड पर डाला गया धान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed