फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials will knock door to door for thorough review

Kaithal News: गहन पुनरीक्षण के लिए घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Officials will knock door to door for thorough review
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश देती डीसी। प्रवक्ता - फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।
कैथल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अभियान की रूपरेखा, अधिकारियों की जिम्मेदारियों सहित अन्य संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 5 जून से 15 जून तक अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को पूरी गंभीरता व पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन बनाना है, ताकि सूची में शामिल प्रत्येक नाम पात्र और अपडेट हो। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के तहत मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) एडीसी सुशील कुमार, कैथल एसडीएम संजय कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन और चुनाव कानूनगो राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed